संदेश

कक्षा 10, वाक्य

   ◾️वाक्य का वर्गीकरण वाक्य का वर्गीकरण प्रमुखतः तीन आधारों पर किया जाता है – ◾️क्रिया के आधार पर ◾️रचना के आधार पर ◾️अर्थ के आधार पर 1. रचना के अनुसार वाक्य के भेद इस आधार पर वाक्य के तीन प्रकार माने जाते है – ✔️साधारण वाक्य। ✔️संयुक्त वाक्य। ✔️मिश्रित वाक्य। 1. साधारण वाक्य :- जिस वाक्य में केवल एक ही उद्देश्य (कर्ता) और एक ही समापिका क्रिया हो, वह साधारण वाक्य कहलाता है। ✍जैसे :- बच्चा दूध पीता है। कमल गेंद से खेलता है। मृदुला पुस्तक पढ़ रही हैं। नोट:- इसमें कर्ता के साथ उसके विस्तारक विशेषण और क्रिया के साथ विस्तारक सहित कर्म एवं क्रिया-विशेषण आ सकते हैं।   ✍जैसे :- अच्छा बच्चा मीठा दूध अच्छी तरह पीता है। यह भी साधारण वाक्य है। 2. संयुक्त वाक्य :- जब किसी वाक्य में दो साधारण वाक्य अथवा दो मिश्र वाक्य किसी एक योजक शब्द (और, एवं, तथा, या, व, अथवा, अपितु, बल्कि, लेकिन, किन्तु, परन्तु इत्यादि) से जुड़े हुए हो तो वह संयुक्त वाक्य कहलाता है। ये चार प्रकार के होते हैं। (1) संयोजक :- जब एक साधारण वाक्य दूसरे साधारण या मिश्रित वाक्य से संयोजक अव्यय द्वारा जुड़ा होता है। जैसे :- गीता गई और